डी-33
मुजफ्फरपुर.
यूथ फॉर जॉब फाउंडेशन ने केएफसी पद पर चयन हेतु नियोजनालय में जाॅब कैंप लगा. इसमें 50 दिव्यांग मौजूद रहे. इसका शुभारंभ विशेष अवर प्रादेशिक नियोजनालय (दिव्यांगजन) के सहायक निदेशक (नियोजन) प्रियंका वर्मा व जिला नियोजन पदाधिकारी श्वेता, वरिष्ठ सहायक निदेशक जैनेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रियंका ने कहा कि समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिए जॉब कैंप लगाया जाता है. इसके माध्यम से कॅरियर व व्यावसायिक मार्गदर्शन व निजी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराया जाता है. कार्यक्रम में विनोद कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
