सरकारी अस्पतालों में आयरन व कैल्शियम की गोली खत्म, गर्भवतियों की बढ़ी परेशानी

सरकारी अस्पतालों में आयरन व कैल्शियम की गोली खत्म, गर्भवतियों की बढ़ी परेशानी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की गोली नहीं मिल पा रही है. स्टॉक खत्म हो जाने की वजह से मरीजों को यह दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही है. आयरल कैल्शियम के अलावा सीपीएम, मेट्रोजिल सीरप समेत दस दवाएं अस्पताल में खत्म हो गयी है. अस्पताल प्रशासन ने सप्लाई करने वाले दवाई कंपनी को इसका जिम्मेदार बताया है. कहा कि दवा ऑनलाइन पोर्टल से ही मंगवायी जाती है और इंटरनेट सेवा हर दिन बंद होने से फार्मासिस्ट दवाओं की सूची नहीं भेज पा रहे हैं. इंटरनेट सेवा शुरू होते ही सूची भेज दी जायेगी. एमसीएच की ओपीडी में रोजाना 200 गर्भवती व अन्य स्त्री रोग से पीड़ित महिलाएं इलाज के लिए आती हैं, जिन्हें डॉक्टर कैल्शियम व आयरन की दवा लिखते हैं. मेनोपॉस से गुजर रही महिलाओं को भी डॉक्टर कैल्शियम की गोली की सलाह देते हैं. बता दें कि सदर अस्पताल में गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम और फ्लोरिक एसिड की दवाएं नियमित रूप से दी जाती है. स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि बरसात के दौरान अस्पतालों में हर दवा अतिरिक्त मात्रा में उपलब्ध करायी है, ताकि गर्भवतियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >