अवध-असम ढोली में और इंटरसिटी कल से पूसा स्टेशनों पर रुकेंगी

Intercity will stop at Pusa station from tomorrow

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ढोली और खुदीराम बोस पूसा स्टेशनों पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव होगा. यह व्यवस्था 27 अगस्त, 2025 से शुरू हो रही है, जिससे इस रूट के हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा. यह ठहराव फिलहाल दो मिनट का होगा. गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस दोपहर 3:54 बजे ढ़ोली स्टेशन पहुंचेगी और 3:56 बजे आगे के लिए खुलेगी. गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस सुबह 6:53 बजे ढ़ोली स्टेशन पहुंचेगी और 6:55 बजे बजे आगे के लिए खुलेगी. गाड़ी संख्या 15549 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8:40 बजे खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पहुंचेगी और 8:42 बजे रवाना होगी. वहीं गाड़ी संख्या 15550 पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 6:17 बजे खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पहुंचेगी और 6:19 बजे खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >