Muzaffarpur Insaaf Manch: इंसाफ मंच की ओर से दीवान रोड स्थित किरण श्रीभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन ने बड़ा निर्णय लेते हुए दो नेताओं को निष्कासित करने की घोषणा की. साथ ही मुजफ्फरपुर इकाई के संचालन के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति भी की गई.
संगठन विरोधी गतिविधियों का आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंसाफ मंच के बिहार राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी और राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उपाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह और फहद जमां को इंसाफ मंच से निष्कासित कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य कमेटी के निर्णय के आधार पर की गई है.
नेयाज अहमद को मिली नई जिम्मेदारी
राज्य कमेटी ने मुजफ्फरपुर में संगठन की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए नेयाज अहमद को इंसाफ मंच मुजफ्फरपुर इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है.
संगठन ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मुजफ्फरपुर इकाई की गतिविधियां और प्रभावी ढंग से संचालित होंगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये नेता रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में भाकपा (माले) मुजफ्फरपुर जिला सचिव जितेंद्र यादव तथा माले राज्य कमेटी सदस्य कृष्णमोहन भी मौजूद रहे. संगठन की ओर से आगे की रणनीति और गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई.
