संबद्ध कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी समीक्षा

Infrastructure of affiliated colleges will be reviewed

10 अक्तूबर को आयोजित होगी बैठक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू ने संबद्ध कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा करने का निर्णय लिया है. 10 अक्तूबर को सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व सचिवों की बैठक बुलायी गयी है. विवि प्रशासन ने कॉलेजों से जानकारी मांगने के लिए एक चेकलिस्ट तैयार की है. कॉलेजों को इसी चेकलिस्ट के आधार पर अपने यहां उपलब्ध सभी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देनी होगी. कुलसचिव प्रो समीर कुमार शर्मा की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों को इस बैठक में शामिल होने के लिए आधिकारिक पत्र भेजा गया है. बैठक दो पालियों में होगी ताकि सभी जिलों के कॉलेज इसमें शामिल हो सकें. पहली पाली (सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) इस चरण में मुजफ्फरपुर व वैशाली के कॉलेजों के प्राचार्य व सचिव शामिल होंगे. दूसरी पाली (दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक) इस चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी व शिवहर के कॉलेजों को बुलाया गया है. इस समीक्षा का उद्देश्य कॉलेजों के भौतिक संसाधनों व शैक्षणिक सुविधाओं का आकलन करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >