छठ-दीवाली पर घर आना चाहते हो? चिंता मत करो, रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग बढ़ाई

त्योहारी सीजन में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त सुविधा दी है. मुजफ्फरपुर-हडपसर समेत तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाये गये हैं. साथ ही नयी दिल्ली-दरभंगा के बीच रोजाना नयी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है.

छठ-दीवाली स्पेशल ट्रेन: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है. रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इसके साथ ही नयी दिल्ली से दरभंगा के बीच एक नयी आरक्षित डेली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है. इससे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के यात्रियों को त्योहार के दौरान आने-जाने में सुविधा होगी.

मुजफ्फरपुर-हडपसर ट्रेन के फेरे बढ़े

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार रक्सौल-एलटीटी स्पेशल ट्रेन (05557-05558) और मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन (05589-05590) का परिचालन 22 सितंबर से 26 नवंबर तक जारी रहेगा. दोनों ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार किया जाएगा.

इसी तरह सहरसा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन (05585-05586) के परिचालन की अवधि भी बढ़ायी गयी है. यह ट्रेन 18 सितंबर से 29 नवंबर तक निर्धारित समय और ठहराव के साथ चलती रहेगी.

दिल्ली से दरभंगा के बीच रोज चलेगी नयी ट्रेन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए नयी दिल्ली-दरभंगा के बीच नयी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04098-04097) चलाने का फैसला लिया गया है. यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रोजाना परिचालित होगी.

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलने वाली यह ट्रेन उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी. ट्रेन का परिचालन मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और मोतिहारी होते हुए किया जाएगा. इससे दिल्ली और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

दुर्गापूजा से छठ तक यात्रियों को राहत

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. खासकर दिल्ली, मुंबई और दूसरे बड़े शहरों से उत्तर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलना चुनौती बन जाता है.

ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाये जाने और नयी ट्रेन शुरू किये जाने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी इन ट्रेनों के बढ़े परिचालन का सीधा लाभ मिल सकेगा.

इन ट्रेनों का बढ़ा परिचालन

  • रक्सौल-एलटीटी स्पेशल (05557-05558): 22 सितंबर से 26 नवंबर
  • मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल (05589-05590): 22 सितंबर से 26 नवंबर
  • सहरसा-एलटीटी स्पेशल (05585-05586): 18 सितंबर से 29 नवंबर
  • नयी दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (04098-04097): 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रोजाना

यह भी पढ़ें:

मालगाड़ी के तेल टैंकर पर चढ़ा सिरफिरा, 25 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से बचा, मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >