Bochaha News: गैस सिलेंडर डिलीवरी कर्मी सुनील कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर इंडेन गैस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. गुरुवार को कर्णपुर, बोचहाँ स्थित समृद्धि इंडेन ग्रामीण गैस वितरक परिसर में दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया.
दो घंटे बंद रहा गैस वितरण कार्य
समृद्धि इंडेन ग्रामीण गैस वितरक के संचालक अजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में दर्जनों गैस कर्मी शामिल हुए. दिवंगत के सम्मान में दो घंटे तक गैस वितरण कार्य पूरी तरह बंद रखा गया. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
गैस एजेंसी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
शोकसभा में उपस्थित कर्मियों ने कहा कि सुनील कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह का असामयिक निधन इंडेन गैस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की.
कई गैस कर्मियों ने जताया शोक
मैठी स्थित प्रणति इंडेन गैस वितरक के संचालक विजय चन्द्र प्रसाद सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने भी दिवंगत के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया. शोकसभा में अजीत कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, राम कुमार, राजू सिंह, प्रिंस कुमार, मिथुन कुमार, सरोज कुमार, छोटन साह, चंदन कुमार चौधरी, पंकज कुमार, मो. हकीम, धनेन्द्र कुमार, वरुण मंडल, राजू कुमार, सोनू पटेल, जितेन्द्र पटेल, राजेश कुमार, राजीव कुमार, सोमन कुमार, मंटू कुमार सहित अन्य गैस कर्मी मौजूद रहे.
