रेलवे :: छह जोड़ी ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी, यात्रियों को होगा फायदा

रेलवे :: छह जोड़ी ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी, यात्रियों को होगा फायदा

मुजफ्फरपुर.

यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव स्थलों में वृद्धि की है. अब ये ट्रेनें अतिरिक्त स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस (14018/17) सात अगस्त से रुन्नी सैदपुर, बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी. रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस (14007/08) भी 07 अगस्त से घोड़ासहन और रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी. सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 06 अगस्त से रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर ठहरेगी. जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस 08 अगस्त से पण्डौल स्टेशन पर रुकेगी. जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 06 अगस्त से पण्डौल स्टेशन पर ठहरेगी. जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 06 अगस्त से पण्डौल स्टेशन पर रुकेगी. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >