लिच्छवी ट्रेन में पानी खत्म, सुबह में हो-हल्ला

सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन की घटना

मुजफ्फरपुर. सीतामढ़ी से आनंद विहार जानेवाली 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस में सोमवार सुबह पानी खत्म हो गया. ऐसे में यात्रियों ने हो-हल्ला भी किया. सुबह के 4 बजे के बाद मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद ही शौचालय में पानी नहीं आ रहा था. ट्रेन में सफर कर रहे यात्री मोहम्मद नौसाद ने बताया कि थ्री-ई के एम-टू कोच के शौचालय में हैंडवाश तक नहीं है. पानी नहीं आने से यात्री परेशान हैं. कोच अटेंडेंट को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला गया. इसको लेकर जमकर बकझक हुई. हाजीपुर के आसपास शिकायत की गयी, तो छपरा में पानी की व्यवस्था की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >