शिवसागर धाम में नवग्रह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ

मड़वऩ प्रखंड के रक्सा स्थित शिवसागर धाम में तीन दिवसीय नवग्रह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ बुधवार से किया गया़ यज्ञ 24 से 26 अप्रैल तक चलेगा़

मड़वऩ प्रखंड के रक्सा स्थित शिवसागर धाम में तीन दिवसीय नवग्रह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ बुधवार से किया गया़ यज्ञ 24 से 26 अप्रैल तक चलेगा़ यज्ञ को लेकर शिवसागर धाम से सुबह रक्सा बाजार टोला तिरहुत नहर से आचार्य जयप्रकाश तिवारी की देखरेख में हुए पूजा-पाठ के बाद जलबोझी की गयी़ इस दौरान गाजे-बाजे और रथ के साथ कलश यात्रा निकाली गयी़ कलश यात्रा में 151 कन्याएं शामिल हुई़ं कलश यात्रा के दौरान जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया़ यज्ञ समिति के सचिव सुशील कुमार उर्फ भोला जी ने बताया कि मंदिर में नव ग्रह राहु, केतु, शुक्र, शनि, बुध, गुरु, चंद्रमा, मंगल व सूर्य की मूर्तियां स्थापित की जायेगी़ मुख्य यजमान अंशु प्रकाश, रंधीर कुमार, कुमोद कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार व ऋषि कुमार है़ं वहीं यज्ञ में प्रतिदिन शाम सात बजे से वृंदावन से आये विभूषण पंडित आकाश कुमार पांडेय द्वारा प्रवचन किया गया जायेगा़ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे की व्यवस्था की गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >