मुजफ्फरपुर: भाभी के प्यार में अंधा हुआ देवर, विरोध करने पर पत्नी को पंखे से लटकाने का आराेप

मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतका के भाई ने अवैध संबंध के विरोध में हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिला के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत (वार्ड संख्या 12) में एक विवाहिता रूपमति देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं, घटना में शामिल सास और भाभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या का आरोप

मृतका के भाई और सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा निवासी मनोज चौधरी ने थाने में दिए अपने बयान में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. रामपुर हरि थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रंजीत चौधरी का अपनी ही भाभी के साथ अवैध प्रेम संबंध था. रूपमति देवी पति के इस कृत्य का लगातार विरोध करती थी. इसी विरोध से नाराज होकर पति, सास और भाभी ने मिलकर पहले रूपमति की हत्या कर दी और फिर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे के सहारे पंखे से लटका दिया.

जांच में जुटी पुलिस, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

गौरतलब है कि बुधवार को मझौलिया गांव स्थित घर से रंजीत चौधरी की दूसरी पत्नी रूपमति देवी का शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब मामले की विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि सच सामने आ सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumargupta

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >