छठ पर्व : जंक्शन पर 25 अक्टूबर से सात नवंबर तक मल्टी लेयर क्राउड मैनेजमेंट प्लान रहेगा लागू

छठ पर्व : जंक्शन पर 25 अक्टूबर से सात नवंबर तक मल्टी लेयर क्राउड मैनेजमेंट प्लान रहेगा लागू

—- स्टेशन पर यह होल्डिंग एरिया किसी अस्थायी टर्मिनल से कम नहीं होगा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

छठ महापर्व के दौरान मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने एक मल्टी लेयर क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया है. इस योजना के तहत, 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मुजफ्फरपुर सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है. मुजफ्फरपुर स्टेशन पर एक विशेष होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है. इस होल्डिंग एरिया को मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें. स्टेशन पर यह होल्डिंग एरिया किसी अस्थायी टर्मिनल से कम नहीं होगा, जिसे यात्रियों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें मेगा माइक और वॉकी टॉकी जैकेट के साथ पार्सल पर प्रतिबंध व अनधिकृत प्रवेश पर रोक रहेगा. — बुनियादी जरूरतें – सबसे पहले, यात्रियों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े.

— बिजली और संचार – इस क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे. इससे यात्रियों को अपने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों को चार्ज करने में सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपने परिवार और संबंधियों के संपर्क में बने रह सकें.

— आराम और वेंटिलेशन – भीड़भाड़ के बावजूद यात्रियों को गर्मी और उमस से राहत देने के लिए पर्याप्त संख्या में पंखों की व्यवस्था की जा रही है.

— सूचना का केंद्र : यात्रियों को उनकी ट्रेनों और यात्रा संबंधी जानकारी तुरंत मिल सके, इसके लिए यहां डिसप्ले बोर्ड लगाए जाएंगे. साथ ही, अतिरिक्त टिकटिंग काउंटरों की व्यवस्था भी इसी होल्डिंग एरिया के पास की जाएगी, जिससे टिकट लेने के लिए मुख्य काउंटर पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो.

— सुरक्षा और आपातकालीन सेवा : इस क्षेत्र को अग्निशमन यंत्रों से सुसज्जित किया जाएगा. इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए, यहां फर्स्ट एड बूथ भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें डॉक्टर या पैरा-मेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.

—साइन बोर्ड और अनाउंसमें – पर्याप्त संख्या में साइनेज बोर्ड और डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे जिन पर हिंदी और स्थानीय भाषाओं (जैसे मैथिली) में जानकारी उपलब्ध रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >