मुजफ्फरपुर: आदेश हवा-हवाई, बैन के बाद भी माड़ीपुर पुल पर सरपट दौड़ रहीं बसें

मुजफ्फरपुर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद माड़ीपुर पुल पर बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है. इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से माधव कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा जर्जर माड़ीपुर समेत चार प्रमुख पुलों पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किए जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है. प्रतिबंध लागू होने के बावजूद माड़ीपुर ओवरब्रिज पर सरकारी बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है.

आदेश के बाद भी पुल पर दौड़ रहे वाहन

प्रशासन की ओर से पुलों की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन माड़ीपुर पुल पर बुधवार को भी कई बड़े वाहन और बसें सामान्य रूप से गुजरती दिखाई दीं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आदेश जारी होने के बाद सख्ती की उम्मीद थी, लेकिन स्थिति पहले जैसी बनी हुई है.

जर्जर पुल को लेकर बढ़ी चिंता

माड़ीपुर पुल की स्थिति को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है. पुल के जर्जर होने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था.

हालांकि आदेश के बाद भी बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी निगरानी नहीं की गई तो भविष्य में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

निगरानी और सख्ती पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक आदेश के बाद संबंधित विभागों की ओर से निगरानी और सख्ती भी जरूरी है. केवल आदेश जारी कर देने से समस्या का समाधान संभव नहीं है.

लोगों ने प्रशासन से पुल पर प्रभावी निगरानी और प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >