पूर्व मंत्री वृषिण पर दर्ज मामले में 27 को सुनवाई

विशेष पॉक्सो कोर्ट दो में चल रहा है मामला

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर दर्ज मामले में विशेष पॉक्साे कोर्ट-दो में सुनवाई हुई. पीड़िता की ओर से अधिवक्ता ऋचा स्मृति सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा.जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 27 सितंबर की अगली तिथि निर्धारित की है. नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में फंसे पूर्व मंत्री की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत पर विशेष पॉक्सो कोर्ट-2 ने सुनवाई करते हुए 23 अगस्त को इसे खारिज कर दिया था. वृषिण के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट ने वारंट भी जारी कर दिया था. बता दें की कुढ़नी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने इस मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. केस दर्ज होने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं होने के बाद वारंट जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >