बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बिहारवासियों के लिए की मंगलकामना

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ-साथ बिहार के विकास की भी कामना की.

Health Minister Nishant kumar: मुजफ्फरपुर. सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर लौटने के क्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा गरीबनाथ से मुजफ्फरपुर जिले समेत पूरे बिहार की जनता के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की.

बाबा गरीबनाथ के दरबार में मंत्री ने की पूजा-अर्चना

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान उन्होंने बिहारवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए प्रदेश में शांति और सौहार्द कायम रहने की प्रार्थना की.

उन्होंने बाबा गरीबनाथ से कामना की कि बिहार की जनता सदैव स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे.

बिहार के विकास और प्रगति की मांगी कामना

मंत्री निशांत कुमार ने प्रार्थना करते हुए कहा कि बिहार विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान मिले.

उन्होंने बाबा गरीबनाथ से बिहारवासियों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की.

जदयू के कई नेता रहे मौजूद

पूजा-अर्चना के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, रुन्नी सैदपुर विधायक पंकज कुमार मिश्रा, युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल और जिला महासचिव सह प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य मौजूद रहे.

मंदिर में पूजा के बाद सभी ने प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! वैशाली-बिहार संपर्क क्रांति समेत एक दर्जन ट्रेनें डायवर्ट, जानें बदला हुआ रूट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय कुमार

पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय. कला-संस्कृति, बाजार, लाइफस्टाइल और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और खोजी पत्रकारिता इनकी लेखनी की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >