9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 12 को निकलेगी भव्य यात्रा

मुजफ्फरपुर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जानें इस महाअभियान की पूरी जानकारी यहाँ।

Har Ghar Tiranga: मुजफ्फरपुर जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा. समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. डीएम ने निर्देश दिया कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, इसलिए इसमें आम जनमानस की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए. कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर घर तक तिरंगा पहुंचाना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष को मनाना और फ्लैग कोड का शत-प्रतिशत पालन कराना है. इसके सफल संचालन के लिए उप विकास आयुक्त को वरीय नोडल और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

जीविका दीदियों से खरीदे जाएंगे तिरंगे

स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए झंडों की खरीद जीविका दीदियों से की जाएगी. सरकारी प्रावधान के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में लगभग 4,000 राष्ट्रीय ध्वज खरीदे जाएंगे. इनका वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका एसएचजी, पैक्स और स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से घर-घर तक होगा. वहीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं गांवों में जन-जागरूकता फैलाएंगी.

स्कूलों में प्रतियोगिताएं और 12 अगस्त को भव्य यात्रा

शिक्षा विभाग को स्कूलों व कॉलेजों में क्विज, परिचर्चा और देशभक्ति कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा जिले में कई आयोजन होंगे:

  • बाइक व साइकिल रैली
  • सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन
  • रंगोली प्रतियोगिता व "सेल्फी विद तिरंगा"
  • सरकारी भवनों पर आकर्षक लाइटिंग

डीएम ने बताया कि 12 अगस्त को जिला स्तर पर सभी वर्गों के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'नंदी से पूछें': बाबा गरीबनाथ के भक्तों के लिए डिजिटल अवतार में प्रकट हुए भगवान शिव के प्रिय वाहक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >