खड़े ट्रक से टकराया इ-रिक्सा, आधा दर्जन सवार घायल

सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर स्थित रेपुरा गांव की पोल फैक्ट्री के निकट शुक्रवार की रात खड़ी ट्रक में इ-रिक्सा चालक ने ठोकर मार दी. इस इ-रिक्सा पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर स्थित रेपुरा गांव की पोल फैक्ट्री के निकट शुक्रवार की रात खड़ी ट्रक में इ-रिक्सा चालक ने ठोकर मार दी. इस इ-रिक्सा पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं एनएच जाम हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने इ-रिक्सा को साइड कराकर जाम खत्म कराया एवं घायलों को ऐंबुलेंस से सकरा रेफरल अस्पताल भेज दिया गया. सभी घायल एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. घायलों में केरमा गांव निवासी तेतरी देवी, संध्या कुमारी, राधिका देवी, उमाशंकर भगत एवं इ-रिक्सा चालक बुद्धु सहनी शामिल हैं. बताया गया कि केरमाडीह गांव निवासी लखिन्दर सहनी के परिवार के आधा दर्जन लोग ई-रिक्सा पर सवार होकर समस्तीपुर के सिउरा स्थान से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रेपुरा पोल फैक्ट्री के पास खड़े ट्रक से वाहन टकरा गया़ हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >