ग्राम कचहरी सचिव संघ के सदस्य मांगों को लेकर मंत्री से मिला

बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमल किशोर के नेतृत्व में पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता से गोबरसही डुमरी स्थित आवास पर मिला.

कुढ़नी़ बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमल किशोर के नेतृत्व में पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता से गोबरसही डुमरी स्थित आवास पर मिला. उनसे मिलकर अपनी मांगों को रखा. कहा कि ग्राम कचहरी सचिव विगत वर्ष 2007 से काम कर रहा है. पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक का काम कर रहे हैं. अभी मात्र छह हजार मासिक मानदेय मिल रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने मासिक मानदेय बढ़ाने, सेवा स्थाई करने व बकाया भुगतान करने की मांग मंत्री से की. मंत्री ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >