गोविंद के कार ड्राइवर नितीश ने जमानत के लिए दाखिल किया आवेदन

गोविंद के कार ड्राइवर नितीश ने जमानत के लिए दाखिल किया आवेदन

मुजफ्फरपुर.

द्वारिका नगर में कुख्यात गोविंद के साथ गिरफ्तार शिवहर के तरियानी थाना के जगदीशपुर कोठिया निवासी गोविंद के कार ड्राइवर नितीश की ओर से उनके अधिवक्ता मुकेश कुमार ने नियमित जमानत आवेदन :-1728/2024 प्रिंसिपल जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत मे मंगलवार को दाखिल किया. जिसप कोर्ट अब 21 नवम्बर को सुनवाई करेगी. नितीश की जमानत अर्जी पर 11 नवंबर को न्यायिक दंडाधिकारी ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया था.

बचाव पक्ष के वकील ने जब्त प्रतिबंधित हथियार को लेकर लगायी गयी धारा पर भी सवाल उठाया. बचाव पक्ष के अधिवक्ता का दलील था कि लगायी गयी धारा हथियार निर्माण व व्यापार से जुड़ी हुई है. अर्जी में बताया था कि नीतीश कुमार कार चालक है. उसे ऑनलाइन बुक किया गया था. सवार व्यक्ति के पास से जब्त हथियार से उसका कोई लेना-देना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >