गोविंद शर्मा हत्याकांड: शूटर राजा सिंह के विरुद्ध इश्तेहार जारी, डॉ. जैस्मीन परवीन पर वारंट

मुजफ्फरपुर में गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है. अदालत ने डॉ. जैस्मीन परवीन और मनीष कुमार के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया है, जबकि मुख्य शूटर राजा सिंह पर इश्तेहार जारी किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Govind Sharma murder: मुजफ्फरपुर शहर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस और न्यायपालिका की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में अदालत ने इस बहुचर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना की रहने वाली डॉ. जैस्मीन परवीन और पुरानी गुदरी के रहने वाले मनीष कुमार के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया है. इसके साथ ही, साहेबगंज के रहने वाले मुख्य शूटर राजा सिंह के विरुद्ध कोर्ट ने इश्तेहार जारी करने का सख्त आदेश दिया है.

जांच अधिकारी ने सीजेएम की अदालत में दाखिल की थी अर्जी

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ाया गया है. मामले के अनुसंधानक सह जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में इन आरोपियों के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से भाग रहे इन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गत 31 मई की रात छोटी कल्याणी के अपार्टमेंट में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि इसी वर्ष 31 मई की देर रात छोटी कल्याणी स्थित एक अपार्टमेंट के अंदर गोविंद शर्मा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भारी हड़कंप मच गया था. मृतक की पत्नी ने इस मामले में कुमार रणंजय ओंकार, बबलू चौधरी और गोविंद की कथित प्रेमिका डॉ. जैस्मीन परवीन को मुख्य रूप से नामजद करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए है. पुलिस कार्रवाई के तहत इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी कुमार रणंजय ओंकार, रविकांत उर्फ बाबुल चौधरी और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने इन सभी को पहले ही जेल भेज दिया है. अब पुलिस का पूरा फोकस फरार चल रहे शूटर राजा सिंह, डॉ. जैस्मीन परवीन और मनीष कुमार की गिरफ्तारी पर है.

यह भी पढ़ें... केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर का शानदार प्रदर्शन, आठ खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >