निगम कर्मियों को मिलने वाले सातवां वेतनमान का सत्यापन जिला स्तर पर ही कराए सरकार

निगम कर्मियों को मिलने वाले सातवां वेतनमान का सत्यापन जिला स्तर पर ही कराए सरकार

कर्मचारी यूनियन की तरफ से विभागीय प्रधान सचिव को लिखा गया पत्र, जल्द से जल्द वेतनमान देने की मांग

मुजफ्फरपुर.

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन की तरफ से प्रधान सचिव को एक पत्र लिखकर नगर निगम कर्मियों को सातवां वेतनमान जल्द से जल्द देने का आग्रह किया गया है. यूनियन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह की तरफ से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि कोर्ट के आदेश पर सातवां वेतनमान दिया जाना है. कैबिनेट से भी इससे संबंधित प्रस्ताव पारित हो चुका है. तय वेतनमान जिला लेखा पदाधिकारी के माध्यम से सत्यापित कराने के लिए आदेश देने का आग्रह किया है. ताकि, कर्मियों को जल्द से जल्द नग�� निकाय के स्तर पर इसका लाभ मिल सके. महामंत्री ने कहा कि निजी आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कर्मियों की बहाली कर नगर निकाय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है. एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहती है. दूसरी तरफ, निजीकरण के बाद भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. कई अन्य बिंदुओं पर भी महामंत्री ने प्रधान सचिव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >