बाजार से खरीदारी कर लौट रहे पिता-पुत्री से नगद व सामान की लूट

ईद की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्री से हथियार के बल पर 10 हजार रुपये और सामान लूट लिया गया़

प्रतिनिधि, मोतीपुर

ईद की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्री से हथियार के बल पर 10 हजार रुपये और सामान लूट लिया गया़ घटना 10 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के कलकलिया चंवर में हुई़ इतना ही नहीं बदमाशों ने बदसलूकी भी की. इस बाबत मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा निवासी मोहमद मुस्तकीम ने एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़ित पिता ने कहा है कि 10 अप्रैल की शाम वह अपनी पुत्री के साथ मोतीपुर बाजार से ईद के सामान की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही कलकलिया चंवर में पहुंचे कि चार-पांच बदमाशों ने बाइक रोक ली. सभी के हाथ में हथियार था. आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें और उनकी पुत्री को पिस्टल सटा दिया़ इसके बाद पॉकेट से 10 हजार रुपये और सभी सामान लूट लिये. बदसलूकी करने का जब विरोध किया गया तो पास के लोग पहुंचे तब सभी भाग निकले. भागने के दौरान एक बदमाश का नकाब खुल गया, जिसे पीड़ित ने पहचान लिया. शिकायत में बदमाश के नाम का जिक्र भी किया गया है. बताया जा रहा है कि जिस बदमाश की पहचान की गयी है, वह मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >