औराई :: नदी किनारे खेल रही बच्ची धसना के साथ गिरी, डूबने से मौत

पटोरी गांव निवासी मनोज सहनी की 10 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी की मौत शुक्रवार की दोपहर बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में डूबने से हो गयी.

औराई. थाना क्षेत्र के सरहंचिया पंचायत के पटोरी गांव निवासी मनोज सहनी की (10) वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी की मौत शुक्रवार की दोपहर बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में डूबने से हो गई. वह बच्चों के साथ बागमती नदी की उपधारा के तट पर खेल रही थी इस बीच मिट्टी का धसना गिड़ने के कारण वह गहरी खाई में चली गई ,जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को मौत की सूचना दी अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह ने गोताखोर मनोज सहनी और छोटन सहनी को घटनास्थल पर भेजा जहां काफी मशक्कत के बाद छोटन सहनी और मनोज सहनी ने शव को पानी से खोज कर बाहर निकाला. इस बीच बेदौल ओपी के एएसआई मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. इस बीच हरिश्चंद्र प्रसाद ,गोनौर सहनी, फेकू सहनी समेत सैकड़ो की संख्या में पटोरी, मधुबन प्रताप ,महुआरा , हंसवारा समेत कई गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए. सरहंचिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की है.अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह ने कहा की सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >