युवती का अपहरण, जेवरात व नकदी भी ले भागे

बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड्रकी को अगवा कर लिया गया़ इसको लेकर लड़की की मां ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर अपहरण करने की एफआइआर दर्ज करायी है.

लड़की की शादी तय हो चुकी थी, तीन को बनाया गया आरोपी प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड्रकी को अगवा कर लिया गया़ इसको लेकर लड़की की मां ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर अपहरण करने की एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस को बताया कि उसकी लड़की की शादी तय हो चुकी थी. इसी बीच घर के पीछे से तीन लोगों ने मेरी लड़की का अपहरण कर लिया. इस दौरान उसने आरोप लगाया कि 60000 नगद रुपये और शादी के लिए खरीदे गये जेवरात भी ले गया है. उसने लड़की की शादी के लिए महिला समूह से ऋण भी लिया था. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. साथ ही कॉल डिटेल्स निकाल कर जांच व कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >