एनएच-27 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला समेत दो घायल

दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं.

Gayghat Accident News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन एनएच-27 पर बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी चौहान चौक के पास सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बाद में एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान एक घायल युवक की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के सागहरी रामपुर निवासी चंदन कुमार (34) के रूप में हुई है. घायलों में अंजली कुमारी (24) शामिल हैं, जबकि तीसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी है. वह बोलने की स्थिति में नहीं था, जिसके कारण उसके नाम-पते की जानकारी नहीं मिल पायी.

तीनों एक ही बाइक पर थे सवार

बताया गया कि तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया.

एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत

पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान चंदन कुमार की मौत हो गयी. वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है. तीसरे घायल की हालत गंभीर बतायी गयी है.

कार और बाइक जब्त

बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर जंक्शन पर शराब तस्करी का मामला, महिला समेत दो गिरफ्तार; जांच में सामने आया पारिवारिक कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुंवर

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों का समृद्ध अनुभव. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ है. निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >