LPG e-KYC last date: गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त थी जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है. इससे जिले में हजारों उपभोक्ताओं, जिन्होंने इसे अब तक नहीं किया है, उनके लिए यह बेहतर मौका है. तय समय तक सत्यापन न होने पर घरेलू सब्सिडी या सामान्य दरों पर मिलने वाले सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. यदि कोई उपभोक्ता समय पर ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसे घरेलू रियायती दरों या सब्सिडी का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है.
Muzaffarpur gas update: हालांकि गैस कनेक्शन पूरी तरह रद्द नहीं किया जाएगा
हालांकि, इसके चलते आपका गैस कनेक्शन पूरी तरह रद्द नहीं किया जाएगा, लेकिन सत्यापन पूरा होने तक रिफिल मिलने में बाधा उत्पन्न हो सकती है. इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस तीनों प्रमुख कंपनियों के उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया पूरी करनी है. आइओसीएल मां यशोदा के प्रोपराइटर सुधीर कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 31 अगस्त तक तिथि को बढ़ा दिया गया है.
Muzaffarpur News: 31 अगस्त तक बढ़ाई गई अंतिम तिथि
गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है. अब उपभोक्ता 31 अगस्त तक आसानी से अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो तय समय पर सत्यापन नहीं करा सके थे.
सब्सिडी और सिलेंडर आपूर्ति पर पड़ेगा असर
समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है. सत्यापन न होने से सब्सिडी का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है और सिलेंडर की रिफिल आपूर्ति भी बाधित हो सकती है. हालांकि कनेक्शन पूरी तरह रद्द नहीं होगा.
मोबाइल ऐप के जरिए करें ई-केवाईसी
संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप और आधार फेसआरडी ऐप की मदद से घर बैठे ऑनलाइन फेशियल ऑथेंटिकेशन या बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की जा सकती है. यह डिजिटल माध्यम उपभोक्ताओं के लिए बेहद सरल और सुविधाजनक बनाया गया है.
एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक कराएं सत्यापन
यदि उपभोक्ता को ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई परेशानी आ रही है, तो वे अपने नजदीकी गैस वितरक या एजेंसी के पास जा सकते हैं. वहां बायोमेट्रिक मशीन के जरिए तुरंत ई-केवाईसी करवायी जा सकती है. इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और कंज्यूमर आईडी साथ रखें.
यह भी पढ़ें...गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस से 67 लीटर विदेशी शराब के साथ बेडरोल स्टाफ गिरफ्तार
