सावन 2026: बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों के लिए तैयार हो रहा रूट, यहां ठहरेंगे श्रद्धालु

Garib Nath Dham Kanwar Route 2026: सावन से पहले मुजफ्फरपुर प्रशासन ने बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. अधिकारियों ने कांवरिया रूट और जिला स्कूल का निरीक्षण कर सड़क, रोशनी, नाला, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था का जायजा लिया. पढे़ं पूरी खबर…

Garib Nath Dham Kanwar Route: मुजफ्फरपुर में सावन महीने की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है. अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार और नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने छाता बाजार से लेकर जिला स्कूल तक पूरे कांवरिया रूट का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सड़क, नाला और बैरिकेडिंग की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सड़क, रोशनी, नाला और बैरिकेडिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई. बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

कांवरिया पथ की जांच

कांवर रूट की जांच करती पुलिस टीम, फोटो- एआई जेनरेटेड

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवरिया रूट पर पड़ने वाली सड़कों की स्थिति का आकलन किया. मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त ने जर्जर सड़कों को चिह्नित करते हुए सावन शुरू होने से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा कांवरिया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैरिकेडिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे.

खुले नालों को लेकर क्या है जिला प्रशासन का प्लान?

कांवर रूट में आने वाले खुले नालों की स्थिति का जायजा लेती टीम, फोटो- एआई जेनरेटेड

नगर निगम प्रशासन ने रूट में पड़ने वाले खुले और जर्जर नालों की उड़ाही और उन्हें ढंकने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. साथ ही रात के समय पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए खराब स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें: श्मशान से अधजला शव उठा ले गयी पुलिस, जल्दबाजी में हो रहा था अंतिम संस्कार

कहां ठहरेंगे कांवरिया?

सेवा शिविर में विश्राम करते कांवरिया, फोटो- एआई जेनरेटेड

प्रशासनिक टीम ने जिला स्कूल परिसर का भी निरीक्षण किया. सावन के दौरान बाहर से आने वाले कांवरियों के ठहरने के लिए यहां विशेष व्यवस्था की जा रही है.

अधिकारियों ने विश्राम स्थल, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही जिला स्कूल से बाबा गरीबनाथ धाम तक श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए रूट प्लानिंग की भी समीक्षा की गई.

यह भी पढ़ें: करंट लगने पर अस्पताल में शुरू हुई ‘आटा थेरेपी’, डॉक्टर भी रह गए हैरान

निरीक्षण के दौरान बिगड़े आयुक्त

निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को लेकर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सावन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है. इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद केपी पप्पू सहित नगर निगम और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सहयोग शिविर में बैठे डॉक्टरों के ऊपर अचानक गिरा छत का प्लास्टर, व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >