मुजफ्फरपुर: गरहां में 865 लीटर विदेशी शराब लदा टाटा 407 व बाइक जब्त, तस्कर फरार

गरहा पुलिस ने गुप्त सूचना पर टाटा 407 से 865 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की। तस्कर फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी तेज की।

Garha Liquor Seized: गरहां ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदे एक टाटा 407 मालवाहक वाहन और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे. मामले में वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

पीपल के पेड़ के पास उतारी जा रही थी शराब की खेप 

गरहां थानाध्यक्ष सेन्टू कुमार ने बताया कि 28 जुलाई 2026 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग के टाटा 407 वाहन से पीपल के पेड़ के पास ग्रामीण सड़क पर विदेशी शराब उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले.

बरामदगी और जब्ती का विवरण:

  • कुल बरामद शराब: 775.74 लीटर विदेशी शराब और 90 लीटर टुबॉर्ग बीयर (कुल 865.74 लीटर).
  • प्रमुख ब्रांड्स: इम्पीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज और रॉयल स्टैग समेत अन्य नामी ब्रांड.
  • जब्त वाहन: टाटा 407 (BR32D-8771) तथा एक मोटरसाइकिल (BR06DW-9867).

फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी 

थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इस मामले में वाहन मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार शराब माफियाओं की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें:मनियारी: रतनौली की बेटी आरती का IIT रुड़की में दाखिला, JEE एडवांस में सफलता से गांव में खुशी की लहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रभूषण कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >