दो बाइक की टक्कर में चार सवार गंभीर रूप से जख्मी

सरैया थाना क्षेत्र में सरैया-तुर्की पथ पर मंगलवार की शाम बहिलवारा एतवार बाजार पर दो बाइक की टक्कर में तीन पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में सरैया-तुर्की पथ में मंगलवार की शाम बहिलवारा एतवार बाजार पर दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार तीन पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए.सूचना पर पहुंची 112 टीम ने एक बाइक सवार दोनों युवकों को सी एच सी सरैया ले आई.उधर घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों एक बाइक पर सवार जख्मी पति पत्नी को मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के गए.स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चला रहे दोनों व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी.उधर सी एच सी पहुंचे दोनों युवकों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने सरकारी एंबुलेंस से दोनों को एसकेएम सीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया.जख्मी दोनों युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के चकना निवासी रामचंद्र सहनी के पुत्र व मछली व्यवसाई सुजीत कुमार (25) तथा राजारामपुर गांव निवासी अशोक पासवान के पुत्र नितेश कुमार (26) के रूप में हुई है. बाइक चला रहे नितेश की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर महिला और पुरुष सरैया बाजार से तुर्की तरफ लौट रहे थे.वहीं तुर्की की तरफ से एक बाइक पर दोनों युवक घर लौट रहे थे.तभी बहिलवारा एतवार बाजार मोड़ पर दोनों की आमने सामने की जोड़दार टक्कर हो गई. जिसमे चारो गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >