चेक बाउंस मामले में मड़वन के पूर्व जिला पार्षद गिरफ्तार

मड़वन प्रखंड के मकदूमपुर कोदरिया निवासी पूर्व जिला पार्षद मो. नौशाद को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया़

2020 में करजा थाने में दर्ज करायी गयी थी एफआइआर मड़वन : प्रखंड के मकदूमपुर कोदरिया निवासी पूर्व जिला पार्षद मो. नौशाद को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया़ उसके विरुद्ध थाना क्षेत्र के बथना निवासी राहुल कुमार ने जमीन के बदले 12 लाख रुपये एडवांस दिया था़ जमीन लिखने से इनकार करने पर रुपये लौटाने का जब दबाव बनाया गया तो आरोपी ने चेक दे दिया़ वहीं जब राहुल ने भुगतान के लिए चेक बैंक में जमा किया तो उसमें पर्याप्त राशि नहीं थी़ इसको लेकर वर्ष 2020 में करजा थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी थी़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >