मुहम्मदपुर मुबारक का पूर्व मुखिया दो दिनों से लापता

Former chief of Muhammadpur Mubarak missing for two days

मनियारी़ थाना क्षेत्र की मुहम्मदपुर मुबारक पंचायत के पूर्व मुखिया गोरख ठाकुर दो दिनों से लापता हैं. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस गोरख ठाकुर की बरामदगी के लिए खाक छान रही है. मनियारी थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने गोरख ठाकुर के घर सहित उसके परिचित लोगों से पूछताछ कर पूर्व मुखिया को बरामद करने का प्रयास कर रही है. परिजन पूर्व मुखिया के अपहरण होने की आशंका जता रहे हैं. परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है. थानाध्यक्ष उमाकांत शिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया गोरख ठाकुर शनिवार की दोपहर से गायब है़ं परिजनों की ओर से आवेदन मिला है पूर्व मुखिया की बरामदगी के लिए पुलिस जांच में जुटी है़ जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. पूर्व मुखिया के गायब होने कि सुचना मिलते ही सीटी एसपी व डीएसपी पश्चिमी ने भी मामले में संज्ञान लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >