शहर में कुत्तों का आतंक: पूर्व सहायक अभियंता पर हमला

Former assistant engineer attacked

::: एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने सदन में उठाया मामला, कहा हर रोज सैकड़ों लोग हो रहे कुत्ते का शिकार ::: 8000 से अधिक कुत्ते है शहर में, नसबंदी के माध्यम से जनसंख्या पर नियंत्रण लगाएं निगम वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को चंदवारा इलाके में नगर निगम के पूर्व सहायक अभियंता (यांत्रिक) आरिफ इमाम भी इसका शिकार होते-होते बचे. वे अपने भांजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तीन-चार कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. बताया कि जैसे ही गाड़ी को रोके. पीछे से तीन-चार कुत्तों की झुंड आकर हमला बोल दिया. हालांकि, वे बाल-बाल बच गए हैं. पूर्व सहायक अभियंता का कहना है कि वार्ड नंबर 16, 43, 44, 45 सहित आसपास के कई वार्डों में सबसे ज्यादा आवारा कुत्तों का आतंक है. हर दिन 05-10 लोगों को कुत्ता अपना शिकार बना रहा है. अब तक कई की जाने जा चुकी है. नगर निगम को इन कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए. कुत्तों के आतंक के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है. बता दें कि एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने जब यह मामला सदन में उठाया और विभागीय मंत्री से पूछा कि शहर में लगभग आठ हजार आवारा कुत्तों का आतंक है. हर दिन सैकड़ों लोग इसके शिकार हो रहे हैं. पूर्व में बच्ची, बुजुर्ग महिला समेत कई की जाने जा चुकी है. फिर भी नगर निगम कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है. तब जहां एक तरफ मंत्री ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की. दूसरी तरफ, सदन में इस मुद्दे को लेकर एक स्थानीय एमएलसी पर टिप्पणी भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >