भूसे के ढेर से निकली ''भूटान और पंजाब'' मार्का विदेशी शराब, 128 कार्टन जब्त

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसे के ढेर से 128 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Muzaffarpur News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच उत्पाद विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. विशेष टीम ने मोतनाजे गांव में छापेमारी कर 128 कार्टन विदेशी शराब जब्त की. हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया.

भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई थी शराब

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतनाजे गांव निवासी पप्पू राय ने विदेशी शराब की बड़ी खेप को भूसे के ढेर (भूसौली) में छिपाकर रखा है. सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की तो भूसे के अंदर से एक-एक कर शराब के कार्टन बरामद होने लगे.

देर रात से सुबह तक चली गिनती

बरामद शराब की मात्रा इतनी अधिक थी कि टीम को कार्टनों की गिनती करने में कई घंटे लग गए. बुधवार सुबह करीब 11 बजे तक गिनती पूरी होने पर कुल 128 कार्टन विदेशी शराब बरामद होने की पुष्टि हुई. प्रारंभिक जांच में शराब के भूटान और पंजाब निर्मित होने की जानकारी मिली है.

कीमत का आकलन जारी

उत्पाद थानाध्यक्ष राम प्रकाश राम ने बताया कि यह विभाग की महत्वपूर्ण कार्रवाई है. बरामद शराब की कुल मात्रा और अनुमानित बाजार कीमत का आकलन किया जा रहा है.

फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी

छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी पप्पू राय मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराब की खेप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन स्थानों पर की जानी थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >