सरैया में पांच घर जले, लाखों की संपत्ति राख

सरैया में पांच घर जले, लाखों की संपत्ति राख

सरैया. थाना क्षेत्र के तिलक पकड़ी गांव में अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच घरों के जलने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. सरैया थाना की फायर ब्रिगेड गाड़ी के खराब होने के कारण सूचना पर पहुंची पारू थाना की फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. तब तक दिलीप सिंह, राजेश्वर सिंह, नीतू देवी सहित पांच घर जल गये. अगलगी की घटना में कपड़े, जीवनोपयोगी सामान, बाइक, साइकिल, अन्न, भूस्खार सहित कुछ नगद जल गये. लोगों ने बताया कि दिलीप सिंह के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सरैया थाना की फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब होने व पारू थाना की गाड़ी के पहुंचने में लगे समय के कारण पांच घर जलकर नष्ट हो गये. मामले में राजस्व अधिकारी को बार बार फोन करने पर फोन नहीं उठाने के कारण बात नहीं हो सकी. स्थानीय स्तर पर पीड़ितों की मदद की जा रही है.

आग लगने से एक घर जलकर राख

औराई. थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत के बसंत गोट गांव में मंगलवार की शाम संजय झा के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपट ने पूरे घर को जलाकर राख कर दिया. आग से अनाज कपड़ा व फर्नीचर समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया. एक बकरी व एक गाय का बच्चा भी बुरी तरह झुलस गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >