तुर्की के भवानीपुर में आग से पांच घर जले

तुर्की थाना के गौरैया दुबियाही पंचायत अंतर्गत भवानीपुर गांव में मंगलवार को आग लगने से पांच घर जल गया.

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना के गौरैया दुबियाही पंचायत अंतर्गत भवानीपुर गांव में मंगलवार को आग लगने से पांच घर जल गया. इस घटना में लालबाबु साह, विशुनी साह, किशुनी साह , विंदेश्वर साह समेत एक अन्य के घरों में रखा सभी सामान जलकर बर्बाद हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया. करीब पांच लाख की क्षति होना बताया गया है. इसकी सूचना सीओ और तुर्की थाना को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >