मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंड बने ''''''''''''''''फायर हॉटस्पॉट'''''''''''''''', 60% आग की घटनाएं यहीं

Five blocks of Muzaffarpur have become

मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंड बने ””””””””फायर हॉटस्पॉट””””””””, 60% आग की घटनाएं यहीं: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए बनी 19 टीम

: एलइडी वैन गांव- गांव जाकर लोगों को कर रही जागरूक

: ग्रामीणों में बांटा जा रहा पोस्टर, दीवार पर लिख रहे स्लोगन

चंदन सिंह, मुजफ्फरपुर

जिले में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. पिछले पांच सालों के आंकड़ों के अनुसार, सकरा, गायघाट, मुसहरी, कुढ़नी और औराई प्रखंड आग लगने की घटनाओं के ””””””””हॉटस्पॉट”””””””” बन गये हैं. जिले में होने वाली कुल आग की घटनाओं में से 60% इन्हीं पांच प्रखंडों में होती हैं.

मुख्यालय ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को पांचों प्रखंड के गांवों में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. अग्निशमन विभाग की टीम लगातार गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है. जागरूकता अभियान चलाने को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी त्रिलोक नाथ झा ने 19 टीम का गठन किया है. यह टीम पांचों फायर के हॉट स्पॉट प्रखंड के अलावा सभी 16 प्रखंड के गांव- गांव में जाकर जागरूकता अभियान चला रही है. मॉक ड्रिल करके भी आग लगने पर कैसे इसको फैलने से बचाया जाए इसकी जानकारी दी जाती है. एलइडी की दो भान जिले में प्रतिदिन आठ गांव में जाकर ऑडियो विजुअल माध्यम में लोगों को अग्नि सुरक्षा से बचाव को लेकर टिप्स दे रही है. नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके फायर ब्रिगेड के जवान अग्नि सुरक्षा को लेकर शहरवासियों को प्रेरित कर रहे हैं.

अग्नि सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स:

फूस के घरों में मिट्टी का लेप लगाना चाहिए़

खाना बनाते समय बाल्टी में पानी भरकर रखें.

उपयोग के बाद चूल्हे की आग को बुझाना न भूलें.

खाना सुबह में 9 बजे से पहले और शाम में 6 बजे के बाद बनाएं.

खलिहान को गांव की आबादी, बिजली के तार, रेलवे लाइन से 100 मीटर दूर रखें.

झोपड़ी के आसपास सूखी घास, लकड़ी या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न रखें.

अगलगी की घटनाओं का आंकड़ा

वर्ष कुल घटनाएं शहरी ग्रामीण

2020 199 64 165

2021 182 50 132

2022 166 42 124

2023 342 62 280

2024 209 28 181

अग्निशमन विभाग की क्षमताएं

बड़ी दमकल गाड़ियों की संख्या: 10

छोटी फायर मिक्स टेक्नोलॉजी गाड़ी: 17

फायर मैन की संख्या: 119

चालकों की संख्या: 28

अग्निशमन विभाग के अधिकारी: 05

अधिकारियों का बयान:

जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 19 टीमों के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा की सावधानियों की जानकारी दी जा रही है।

— त्रिलोक नाथ झा, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह प्रमंडलीय समादेष्टा होमगार्ड

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >