Bihar Crime: यूट्यूब कॉमेडियन के घर पर 20 से 25 राउंड फायरिंग, 6 महीने पहले मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

Bihar Crime: ग्रामीणों ने बताया कि गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर पहले लगा कि कोई पटाखा फोड़ रहा है. परंतु गाली-गलौज किये जाने की आवाज सुनकर पास में ही चाय दुकान पर बैठे लोग जब बाहर निकले, तो अपराधियों ने उन लोगों की तरफ भी फायरिंग कर दी.

Bihar Crime: साहेबगंज सीएचसी के पास स्थित यूट्यूब कॉमेडियन मो सैफुल के घर पर सोमवार की सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. भागने के दौरान झपही देवी के पास एक युवक को गोली मार दी़ युवक को एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. ग्रामीणों ने 20-25 राउंड गोली चलाये जाने की बात कही है. इसके बाद दोनों अपराधी पूरब की ओर भाग निकले. इस दौरान डालडा चौक के झपही देवी के पास नवानगर निवासी रामजी दास (30) को गोली मार दी, जो उनकी बांह में लगी. आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के समय युवक शौच के लिए जा रहा था. ग्रामीणों की मानें तो अपराधियों ने ब्लॉक गेट, केशव चौक और इंद्रदेव चौक के पास भी हवाई फायरिंग की. 20 से 25 राउंड फायरिंग किये जाने की बात कही गयी है.

नकाबपोश दो अपराधियों ने चलायी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी पूरब की दिशा से आये और सीएचसी परिसर पहुंचे. वहां से बाइक मोड़कर मो सैफुल के घर के सामने पहुंच गये और उनके घर के सामने सड़क के दूसरे किनारे बाइक खड़ी कर दी. बाइक से उतरते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. मो सैफुल ने बताया कि वे घर के दूसरे तल पर थे. फायरिंग की आवाज सुनकर उन्होंने खिड़की खोलना चाहा, तभी खिड़की पर भी फायरिंग की गयी़ खिड़की में छेद हो गया है. हमले में मो सैफुल बाल-बाल बच गये. उनकी दुकान के शटर पर भी कई राउंड फायरिंग की गयी, जिस कारण शटर में कई छेद हो गये हैं.

मनी मेराज की टीम में काम करते हैं मो सैफुल

मो सैफुल ने बताया कि वे यूट्यूब कॉमेडियन मनी मेराज की टीम में काम करते हैं. छह माह पहले उनके मोबाइल पर मैसेज कर रंगदारी के रूप में 10 लाख रुपये मांगे गये थे. उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी थी. चर्चा के अनुसार, एक लोकल आपराधिक गिरोह के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

हर हाल में अपराधियों की होगी गिरफ्तारी : एसडीपीओ

सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार चंदन एवं थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया़ साथ ही मो सैफुल से आवश्यक जानकारी ली. एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, हर हाल में उसकी गिरफ्तारी होगी.

इसे भी देखें: Video: बिहार में फिर पुलिस पर हमला, थाना की पास हुई पत्थरबाजी, बचाने के लिए खुद को किया बंद

इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ के यज्ञ में दक्षिणा के लिए पंडितों ने जमकर काटा बवाल, विरोध में किया सड़क जाम, 2100 ब्राह्मणों का इंटरव्यू से हुआ था सेलेक्शन

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >