प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड के बहिलवारा रुपनाथ दक्षिणी पंचायत के बेलवर चौधरी टोला स्थित एक अंडा उत्पादन केंद्र में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी़ घटना में हजारों अंडे सहित अन्य सामान जल गये़ मामले में फॉर्म संरक्षक मुकेश राय ने बताया कि बेलवर चौधरी टोला स्थित 15 हजार क्षमता वाले अंडा उत्पादन केंद्र के गोदाम में रात करीब 12.27 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे गोदाम, उसमें रखे लगभग 12600 अंडे (60 पेटी) सहित अन्य सामान जल गये. आग लगने से मुर्गियाें की आवाज सुन गोडाउन पर तैनात कर्मी की नींद खुली. उसकी सूचना पर आनन-फानन में पहुंचा और काफी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया. घटना गोडाउन में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गयी. संचालक ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
