ट्रेन के झटके से महिला किसान की मौत

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के रामबाग में बुधवार की सुबह एक महिला किसान की ट्रेन के झटके से मौत हो गयी. महिला की पहचान धरहरवा पंचायत के आंबेडकर नगर गांव निवासी शांति देवी (50) पति लालू राय के रूप में की गयी है.

औराई. मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के रामबाग में बुधवार की सुबह एक महिला किसान की ट्रेन के झटके से मौत हो गयी. महिला की पहचान धरहरवा पंचायत के आंबेडकर नगर गांव निवासी शांति देवी (50) पति लालू राय के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बुधवार की सुबह मवेशी के लिए चारा की व्यवस्था कर घर लौट रही थी़ इसी क्रम में रामबाग के निकट ट्रेन के झटके से गिरकर युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद शव को परिजन घर ले जाकर दाह-संस्कार कर दिया. वहीं घटना के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पूर्वे, पंसस कल्पना कुमारी, राजद नेता कृष्णा यादव ने बताया कि उक्त स्थल पर अब तक विगत दो वर्षों में दर्जनों लोगों की कटकर मौत हो चुकी है, फिर भी रामबाग में रेलवे हॉल्ट का निर्माण नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >