48 घंटे से उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग बेचैन

मई और जून जैसी गर्मी का एहसास

मुजफ्फरपुर. मॉनसून के समय में बीते दो दिनों से उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग बेचैन हो गये हैं. काफी दिनों बाद लोगों को मई और जून जैसी गर्मी का एहसास हुआ. हालात यह है कि अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 रहा. मौसम के वैज्ञानिकों के अनुसार मॉनसून की सक्रियता में कमी होने की जानकारी दी गयी है. मौसम में हो रहे, इस बदलाव के कारण लोग बीमार होने लगे है. दूसरी ओर बीते 24 घंटे के रिकॉर्ड के अनुसार 8.2 एमएम बारिश हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >