पिता ने पैसा नहीं दिये, छात्रा ने पी लिया थिनर

पिता ने पैसा नहीं दिये, छात्रा ने पी लिया थिनर

मुजफ्फरपुर. इंटरमीडिएट में रजिस्ट्रेशन के लिए गुरुवार को पैसा नहीं मिलने पर एक छात्रा ने थिनर पी लिया. थिनर पीने के बाद वह घर में बेसुध पड़ गयी. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. परिजन उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर भागे-भागे आये. यहां इमरजेंसी में छात्रा का इलाज किया जा रहा है. मामला बोचहां थाना के आथर का है. छात्रा नाबालिग है. छात्रा की मां ने बताया कि उसके स्कूल में रजिस्ट्रेशन हो रहा है. रजिस्ट्रेशन के लिए उसने पापा से रुपये मांगी. पैसे नहीं रहने पर उन्होंने मना कर दिया. पर छात्रा जिद पर अड़ गयी. इस बात पर उसके पिता ने उसे डांट दिया और काम पर चले गए. घर में वह अकेली थी. इसी बीच थिनर पी लिया. डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >