20 को फैशन इवेंट, शामिल होंगी कई हस्तियां

Fashion event on 20th, many celebrities will attend

डी-10

मुजफ्फरपुर.

फैशन इवेंट 20 दिसंबर को कच्ची पक्की रोड स्थित द ब्लेसिंग पैलेस में किया जायेगा. यह जानकारी आयोजन के परामर्शक व संरक्षक डॉ संजय पंकज ने दी. कहा कि बिहार फैशन लीग का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना है. आज का युवा वर्ग ऊर्जा व सौंदर्य बोध से भरा हुआ है. इस आयोजन में मुख्य आकर्षण मिस यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा, मिस बिहार यूनिवर्स शांभवी झा, सेलिब्रेटी डिजाइनर मान शेखावत व आयशा आकांक्षा शामिल होंगी. आयोजन में संस्थापक विक्की, पीयूष, आर्यन, अनुराग आनंद, प्रकाश, सादिक, नाजिया, बसीर, अमन, अक्षत सोनी, अरमान सोनी मुख्य रूप से जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >