वायुसैनिकाें के परिवारों की जुटान, न भूलनेवाले पल साझा किये

Families of Airmen Gather

वायु सेवा दिवस पर मुजफ्फरपुर चैप्टर ने आयोजित किया समारोह

मुजफ्फरपुर.

93वें वायु सेवा दिवस के अवसर पर एयर फोर्स संगठन, मुजफ्फरपुर चैप्टर के तत्त्वावधान में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम दरभंगा रोड स्थित एक पैलेस में हर्षोल्लास से मनाया गया. एयर फोर्स संगठन से जुड़े 50 परिवारों के 105 सदस्य आये थे. सभी ने वायुसेना में बिताये पलों को याद किया. संगठन की महिला सदस्यों व बच्चों ने भी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया. मुख्य अतिथि विंग कमांडर यूके त्रिपाठी, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी सदस्यों से संगठित रहने की अपील की. विशिष्ट अतिथि ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार, ऑफिसर इन चार्ज, इसीएचएस, पंकज ठाकुर, नीमा श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर, शैलेंद्र, डॉ भाव्या, तनिष्का, आणवी व ध्रुव चौधरी मौजूद रहे.एंकर आरके मिट्ठू व धन्यवाद ज्ञापन आनंद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu shehar pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >