जंक्शन के एटीवीएम पर जब्त हो रहा जाली नोट

जंक्शन के एटीवीएम पर जब्त हो रहा जाली नोट

मुजफ्फपुर. रेलवे के ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के पास जाली नोट मिलने का लगातार मामला सामने आ रहा है. मशीन पर तैनात एक स्टाफ ने बताया कि बीते दो महीने में 20,100 व पांच सौ के जाली नोट पकड़ में आया है. जंक्शन परिसर में अलग-अलग जगहों पर कुल 6 एटीवीएम मशीन लगा है, जिस पर टिकट लेने के लिये हमेशा भीड़ लगी रहती है. ऐसे में स्टाफ के लिये नोट की जांच करना भी बड़ी चुनौती है. दूसरी ओर जंक्शन के यूटीएस काउंटर पर भी ऐसा मामला सामने आ रहा है. काउंटर नोट की जांच करने के लिये कोई मशीन नहीं लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >