उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: आठ महीनों में मुजफ्फरपुर में 31 हजार लीटर विदेशी शराब और स्प्रिट जब्त

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने पिछले आठ महीनों में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए 30,920 लीटर से अधिक विदेशी शराब और 1,928 लीटर स्प्रिट जब्त की है. प्रशासन की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों में खलबली मचा दी है, और जब्त की गई सामग्री का लगभग 98.38% नष्ट किया जा चुका है.

Muzaffarpur excise department: मुजफ्फरपुर जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग ने पिछले आठ महीनों (जनवरी से अगस्त) के दौरान व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया है. इस अवधि में विभाग ने कुल 30,920 लीटर से अधिक विदेशी शराब और 1,928 लीटर स्प्रिट बरामद की है. प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

Muzaffarpur News: विभिन्न छापों में बरामद हुई भारी मात्रा में शराब

उत्पाद विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते आठ महीनों में कुल 12 बड़ी कार्रवाइयों के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है. इसमें सबसे बड़ी खेप पारू थाना क्षेत्र के रामपुर केशो मलाही गांव में अभियुक्त दीपक कुमार दास के घर से 6,301 लीटर बरामद की गई. इसके अलावा एनएच पर औचक जांच के दौरान ट्रकों, पिकअप और कंटेनर से हजारों लीटर शराब पकड़ी गई.

नष्ट की गई अधिकांश जब्त शराब और स्प्रिट

प्रशासन द्वारा शराबबंदी के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए जब्त की गई अवैध सामग्री के विनष्टीकरण की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उत्पाद विभाग द्वारा जब्त कुल शराब और स्प्रिट का लगभग 98.38 प्रतिशत हिस्सा नष्ट किया जा चुका है. उत्पाद और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लाखों लीटर अवैध शराब को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया है.

15 छापों में 1928 लीटर स्प्रिट और कई गिरफ्तारियां

विभाग ने विदेशी शराब के अलावा स्प्रिट के अवैध कारोबार के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है. पिछले आठ महीनों में कुल 15 छापों के दौरान 1,927 लीटर स्प्रिट जब्त की गई. इस दौरान कई वाहन, विदेशी शराब के रैपर, ढक्कन, खाली बोतलें और बारकोड भी बरामद किए गए. मामलों में संलिप्त दर्जनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

यह भी पढ़ें... अश्लील गानों के खिलाफ जिज्ञासा क्लब का जागरूकता अभियान शुरू, बच्चों को बचाने की मुहिम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >