बीआरएबीयू : सात को होने वाली परीक्षा स्थगित

सात को होने वाली परीक्षा स्थगित

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कई कॉलेजों को बनाया गया है केंद्र मुजफ्फरपुर.बीआरएबीयू ने सात अगस्त काे हाेनेवाली स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा को स्थगित कर दिया है. परीक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की. यह परीक्षा 9 अगस्त काे पूर्व निर्धारित शिफ्ट में ही करायी जाएगी. बिहार सिपाही भर्ती की परीक्षा 7 अगस्त से ही शुरू हाे रही है. इसके लिए कई काॅलेज परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. यहीं पर स्नातक की भी परीक्षा होनी है. ऐसे में परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसी वजह से विवि ने परीक्षा को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >