हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

मुजफ्फरपुर.

रामपुरहरी थाना क्षेत्र के नरमा डीह गांव में सड़क दुर्घटना में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गयी. हादसा नरमा डीह चौक पर हुआ. छात्र अपने खेत में पानी पटा कर लौट रहा था. उसी दौरान अज्ञात गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. लोगों ने उसे एसकेएचसीएच में भर्ती कराया. जहां से स्थिति गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया. परिजन फोरलेन स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये. जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गयी छात्र नरमा डीह गांव का सत्यम कुमार था. चाचा गौतम कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हाे गया. इधर मेडिकल थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >