जिला परिषद सभागार में कर्मचारी महासंघ का संयुक्त सम्मेलन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग तेज

बिहार राज्य पत्रित कर्मचारी महासंघ और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी यूनियन ने संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई. संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से हुआ.

Bihar Employee Conference: जिला परिषद सभागार में बिहार राज्य पत्रित कर्मचारी महासंघ (जिला इकाई) और बिहार चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी यूनियन (जिला इकाई) का संयुक्त सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्य विभागों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए. सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी.

पुरानी पेंशन योजना और राज्य कैडर समाप्त करने पर बनी रणनीति

सम्मेलन में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को दोबारा लागू करने और राज्य कैडर को समाप्त करने जैसी प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श हुआ. वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए इन मांगों का पूरा होना अति आवश्यक है. इसके अलावा कर्मचारियों की स्थानीय व विभागीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई.

सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी, कृष्ण कुमार बने जिला मंत्री

सम्मेलन के दूसरे सत्र में संगठन की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ. इसमें महासंघ के जिला मंत्री पद पर कृष्ण कुमार. अध्यक्ष पद पर हरिनारायण सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में रविरंजन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया.

कर्मचारियों के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हक. अधिकारों और मान-सम्मान की लड़ाई को पूरी निष्ठा के साथ लड़ेंगे. संगठन को पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >