मिठनपुरा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

मिठनपुरा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

राजपूत टोला की है घटना

– शव को पोस्टमार्टम को भेजा

– भाई व बहन में संपत्ति का है विवाद

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के राजपूत टोला में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी (76) की मौत हो गयी. जैसे ही घटना की जानकारी मृतका के बेटों को हुई वह हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. दोनों बहनों पर संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगा रहे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद थानेदार रामएकबाल प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव पंचनामा तैयार किया. उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के पुत्र को थाने में लिखित शिकायत देने को कहा गया है. इसके आधार पर आगे की जांच की जायेगी. मृतका के शरीर पर किसी तरह का जख्म का निशान नहीं मिला है.

मृतका के पोता अजीत सिंह का आरोप है कि सुबह में हमारी दोनों फुआ रेणु व रीना ने फोन पर उसके चाचा के बेटा को सूचना दिया कि दादी की मौत हो गयी है, शव ले जाओ. जब वह लोग पहुंचे तो गेट नहीं खोला. फिर, पुलिस को बुलाया तो दरवाजा खोला. आशंका है कि गला दबाकर हत्या की है. उसकी दोनों बुआ पिछले 10 दिनों से उसकी दादी को गायब करके रखी हुई थी. जमीन के लालच में वे लोग दो बीघा जमीन का डिमांड कर रहे थे. पुलिस से भी दादी की बरामदगी की गुहार लगाये, जब पुलिस पहुंची तो वे लोग बोली थी कि 19 दिसंबर को वापस कर देंगे.

वहीं, मृतका का दोनों बेटी रेणु व रीना देवी का आरोप है कि दोनों बहनें पिछले 30 साल से अपने माता- पिता का सेवा कर रही हैं. उसके भाई सब गेस्ट की तरह उसके घर में आते थे. छोटी बहन की शादी भी बड़ी बहन ने करायी है. मां बीमार थी. उसका डॉक्टर से इलाज चल रहा था.हार्ट अटैक से मौत हुई है. दोनों बहन कोर्ट में संपत्ति बंटवारे को लेकर आवेदन दी हुई हैं. इसी वजह से हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मोहल्ले व गांव के लोगों का भी उनको ही सपोर्ट है. डीएसपी सीमा देवी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच की जा रही है. भाई व बहन के बीच में संपत्ति को लेकर विवाद पूर्व से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >