छोटे भाई के श्राद्धकर्म में बड़े भाई की हार्ट अटैक से मौत

छोटे भाई के श्राद्धकर्म में बड़े भाई की हार्ट अटैक से मौत

12 दिन पहले छोटे भाई की मौत हो गयी, जिससे सदमे में थे बड़े भाई प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के सरमस्तपुर गांव में मंगलवार की शाम सुरेश मिश्रा की मौत के बाद श्राद्धकर्म का कार्यक्रम चल रहा था. पूरा परिवार अभी गम से उबरा भी नहीं था कि श्राद्धकर्म के दौरान ही बड़े भाई गणेश मिश्रा (76) ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार पुनः गम में डूब गया. लोगों ने बताया कि गणेश मिश्र बड़े भाई थे. वे पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे. 12 दिन पहले छोटे भाई सुरेश की मौत हो गयी़ इससे बड़े भाई सदमे थे, जिसे वे सहन नहीं कर सके. अंततः श्राद्धकर्म के दौरान ही उनको हर्ट अटैक आ गया़ परिजन आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >